- Get link
- X
- Other Apps
Posts
Uttarakhand: दंगारोधी विधेयक को राजभवन से मंजूरी, अब दंगईयों से ही होगी क्षतिग्रस्त संपत्ति की पूरी भरपाई
- Get link
- X
- Other Apps
Uttarakhand Anti Riot Bill: इस कानून के तहत हड़ताल, दंगों, बंद और आंदोलनों में सरकारी के साथ-साथ निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी उत्तराखंड में दंगा-फसाद करने वाले उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने अध्यादेश के तौर पर लागू इस कानून के लिए विधेयक पेश किया था। विधायी ने राज्यपाल की मंजूरी के लिए विधेयक को राजभवन भेजा था। इस कानून के तहत हड़ताल, दंगों, बंद और आंदोलनों में सरकारी के साथ-साथ निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। यदि किसी आंदोलन, बंद आदि में संपत्तियों को नुकसान पहुंचता है तो इसकी भरपाई संबंधित बंद या आंदोलन का आह्वान करने वाले नेता से की जाएगी। क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई के अलावा आठ लाख तक का जुर्माना और दंगा नियंत्रण पर सरकारी अमले का खर्चा भी भरेगा। उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (अध्यादेश) विधेयक को मंजूरी देने पर राज्यपाल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस कानून के तहत द...
केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर
- Get link
- X
- Other Apps
उत्तराखंड (जागरूक पंजाब लाइव): केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिस वजह से आवाजाही बंद है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते लोगों को उफनती नदियों और टूरिस्टों के उत्तराखंड आने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा पर जाने से पहले लोग इस खबर को जरूर पढ़ लें। रुद्रप्रयाग में कल रात बारिश आफत बनकर बरसी। भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सुरंग का आगे का हिस्सा ढहा है, जिससे सुरंग के बीच में बहुत बड़ा छेद हो गया है। इससे हाईवे से आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूबी हुई है। घाट जल मग्न हो गए है। मकानों और इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री बाइपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोगों और टूरिस्टों से सतर्क रहने की अपील बता दें कि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग बनी हुई है...