Posts

Showing posts from June, 2024

मानसून की पहली बारिश ने मचाया तांडव, कुछ तस्वीरें आई सामने

उत्तराखंड (जागरूक पंजाब लाइव): उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश आसमानी आफत बनकर बरसी है। हरिद्वार में बारिश से हुए जलभराव से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। इतना ही नहीं देखते ही देखते गंगा नदी में गाड़ियां बहने लगी। किसी तरह से प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को कंट्रोल में किया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सोशल मीडिया में इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें गाड़ियां पानी में तैरती और बहते हुए साफ देखी जा सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। इस बीच मौसम व ग ने सतर्क रहने की एडवाइजरी भी जारी की है। हरिद्वार में मॉनसून की पहली बारिश से ही खड़खड़ी श्मशान घाट के पीछे सूखी नदी में काफी बड़ी मात्रा में पानी आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि सूखी नदी में खड़े वाहन एक-एक करके बहने लगे। बारिश का पानी धीरे-धीरे वाहनों को भी गंगा नदी में अपने साथ ले जाने लगा। वाहनों में कारें, डम्पर और बसें शामिल थीं। जहां तक नजर गई गाड़ियां पानी में बहती नजर आई। ...