Posts

Showing posts from July, 2024

केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर

उत्तराखंड (जागरूक पंजाब लाइव): केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिस वजह से आवाजाही बंद है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते लोगों को उफनती नदियों और टूरिस्टों के उत्तराखंड आने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा पर जाने से पहले लोग इस खबर को जरूर पढ़ लें। रुद्रप्रयाग में कल रात बारिश आफत बनकर बरसी। भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सुरंग का आगे का हिस्सा ढहा है, जिससे सुरंग के बीच में बहुत बड़ा छेद हो गया है। इससे हाईवे से आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूबी हुई है। घाट जल मग्न हो गए है। मकानों और इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री बाइपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोगों और टूरिस्टों से सतर्क रहने की अपील बता दें कि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग बनी हुई है...

राहुल गांधी के बयान पर साधु-संतो में नाराजगी, साधु संतो ने की ये बड़ी मांग

उत्तराखंड (जागरूक पंजाब लाइव): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू धर्म पर दिए गये बयान पर घमासान मचा हुआ है. अब हरिद्वार के संतों ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की है. साधु संतो ने बयान पर अफसोस जताया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म पर दिए गए बयान पर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. राहुल गांधी के इस बयान की अन्य अन्य धर्माचार्य ने आलोचना की है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने राहुल गांधी के बयान को बताते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के बड़े नेता हैं और उन्हें इस तरह बयानों से बचना चाहिये जिससे देश के हिंदुओं सनातन प्रेमियों की भावना को ठेस न पहुंचे. अखिल भारतीय संघ समिति के महामंत्री अरुणदास महाराज ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा उनका यह बयान हिंदुओं की भावनाओं को तोड़ने वाला बयान है. वह एक मजबूत विपक्ष के नेता चुने गए हैं उनको इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है उनका देश के करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से खेलने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने इस तरह का बयान देकर उन लोगों का विश्वास तोड़ा है जिन्होंने उन पर विश्वास कर संसद तक...