Posts

Showing posts from May, 2024

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर, भीड़ को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला

Image
उत्तराखण्ड (जागरूक पंजाब लाइव): चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वीआइपी दर्शनों पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक भी 19 मई तक बढ़ा दी गई। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 27,92,679 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। धामों में क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से परेशानियां हो रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि जिस तारीख का रजिस्ट्रेशन है, उसी दिन यात्रा पर निकलें। वे पहले आते हैं तो वापस भेज दिया जाएगा। बिना स्वास्थ्य जांच तीर्थयात्रा का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य की जांच कराकर यात्रा पर आने की अपील की है। स्वास्थ्य जांच न कराने के कारण तीर्थस्थलों पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्री स्क्रीनिंग के दौरान मेडिकल हिस्ट्री छिपा रहे हैं। इससे यात्रा के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हरिद्वार से चारधाम तक 21 स्थानों पर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सांस और दिल की समस्या वाले यात्रा नहीं करें।  मंदिर परिसर के क...

बाबा केदार के दर पर पहुंचे सीएम धामी, अचानक बजाने लगे डमरू

Image
  देहरादून जागरूक उत्तराखंड लाइव (विशाल दवेसर): शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी बाबा केदार के धाम में उपस्थित रहे। कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ेगी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। सबसे पहले सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी बाबा केदार के धाम में उपस्थित रहे। उनके साथ पत्‍नी गीता धामी भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान मुख्‍यमंत्री खासे उत्‍साहित दिखाई दिए। वह बाबा केदार की भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए। कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नाम से की गई। उन्‍होंने महादेव की सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना की। उन्‍होंने श्री केदारपुरी में विभिन्न राज्यों से आए हुए श्र...

चारधाम यात्रा को लेकर धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Image
  रुद्रप्रयाग जागरूक उत्तरखण्ड लाइव (विशाल दवेसर): CM धामी ने जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम, यात्रा मार्ग और धाम में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया. अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्गों पर भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही कपाट खुलने के दिन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.  उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है. इसकी तैयारियों की समीक्षा करने खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे. CM धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं. नोडल अधिकारियों को तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया है.  साथ ही बैठक में वनाग्नि से बेहाल प्रदेश में किए जा रहे उपायों पर चर्चा की गई. आग बुझाने के लिए सभी उपाय करने पर चर्चा हुईं. इसके अलावा बैठक में मानसून को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर 'केदारनाथ यात्रा निर्देशिका' का विमोचन एवं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए चयनित यात्रा (धर्म) मित्रों को ट्रैकसूट भी प्र...

हाईवे के पास मिला युवती का शव, फैली सनसनी

Image
  हरिद्वार (जागरूक पंजाब लाइव): हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास एक युवती का शव मिला। जिसकी उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर  युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।