हाईवे के पास मिला युवती का शव, फैली सनसनी

 

हरिद्वार (जागरूक पंजाब लाइव): हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास एक युवती का शव मिला। जिसकी उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है।




हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर  युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।


सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

चारधाम यात्रा को लेकर धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर, भीड़ को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला

केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर